फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   shop theift

दुकान में लाखों की चोरी, एक गिरफ्तार

Fri, 25 Nov 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)। Updated Fri, 25 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

एनटीपीसी टाउनशिप जमथल में बुधवार रात को शॉपिंग कांपलेक्स में एक जनरल स्टोर से लाखों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। बरमाणा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद चोरी के मामले में वीरवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को सीजीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


 मिली जानकारी के अनुसार स्टोर मालिक निखिल ने बताया कि जब लोग सुबह की सैर पर निकले, तो फोन पर दुकान के ताले टूटने और शटर खुला होने की सूचना दी। जब मौके पर पहुंचे तो दुकान का सामान बिखरा हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस और पंचायत उपप्रधान शंकर सिंह ठाकुर को दी। बरमाणा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चोर दुकान से कीमती सामान और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। पुलिस ने एनटीपीसी टाउनशिप जमथल में बुधवार रात को शॉपिंग कॉम्पलेक्स में हुई चोरी की वारदात को चंद घंटों में ही सुलझाने में कामयाबी हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपी 18 वर्षीय अश्वनी कुमार पुत्र अवतार सिंह जमथल निवासी को वीरवार शाम को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बरमाणा थाना प्रभारी प्रेंम सिंह ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया गया है। एएसआई बलदेव ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को आरोपी के घर से चोरी का सामान भी मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि बरमाणा थाना में चोरी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने  एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed