{"_id":"58a889e44f1c1bd257d8660e","slug":"school-student-inured-hit-by-car-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही बच्ची को कार ने मारी टक्कर, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से लौट रही बच्ची को कार ने मारी टक्कर, गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना घुमारवीं के तहत अवारी के पास एक तेजरफ्तार कार ने स्कूल छात्रा को टक्कर मार दी। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दस वर्षीय स्कूल छात्रा शिवानी पुत्री संजीव कुमार निवासी अवारी सड़क मार्ग से स्कूल से घर जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान एक तेजरफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे छात्रा गंभीर रूप सेे घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे कंदरौर अस्पताल ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्रा को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। जिला की सड़कों पर स्कूली बच्चों और लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।
इससे पहले भी जिला में एक तेजरफ्तार ट्रक ने बच्चे को रौंद डाला था। इस हादसे में बच्चे ने दम तोड़ दिया था। इसके साथ ही जिला में सड़क किनारे चलने वाले कई लोगों को लापरवाह चालक गंभीर रूप से घायल कर चुके हैं।