फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   police men suspended.

महिला आत्महत्या मामले में पुलिस कर्मचारी सस्पेंड

Sun, 27 Dec 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Sun, 27 Dec 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
police men suspended.

उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत पुलिस कर्मचारी के घर के बाहर जाकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या के मामले में फंसे पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार एचएचसी के खिलाफ पुलिस ने नियमानुसार यह कार्रवाई की है। वहीं, रविवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वीरवार रात एक महिला ने पुलिस कर्मचारी के घर के बाहर पहुंचकर जहर खाया था। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक महिला के भाई ओम प्रकाश ने पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाकर पुलिस कर्मचारी कमल पर उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे।

इसके आधार पर पुलिस ने भादंसं की धारा 306 के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। रविवार को विभाग ने उस पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। इस दौरान अब आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ होगी और पुलिस मामले को लेकर जरूरी जानकारियां जुटाएगी। आरोपी को 31 अक्तूबर को दोबारा अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।


एएसपी मनमोहन सिंह ने कहा है कि मामले की पुलिस जांच कर रही है। इसमें विभिन्न पहलुओं के तहत छानबीन जारी है। आरोपी के खिलाफ  विभागीय कार्यवाही अमल में लाई गई है। इसके तहत उसे सस्पेंड किया गया है। सहायक लोक अभियोजक सुनील शर्मा ने बताया की आरोपी  31 दिसंबर को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed