{"_id":"56f6c9024f1c1b6c2df14d5b","slug":"police-arrested-in-rape-case-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार का आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार का आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
अमर उजाला,स्वारघाट (बिलासपुर)
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट थाना के तहत नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां उसे 30 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार स्वारघाट थाना में एक नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। शिकायत के बाद स्वारघाट पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी। आरोपी ट्रक चालक हंसराज निवासी पंजगाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी को जेएमआईसी बिलासपुर की अदालत में पेश किया गया। जहां उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उधर, डीएसपी नयनादेवी बलदेव ने बताया कि दुष्कर्म मामले के आरोपी का 30 मार्च तक पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन