{"_id":"58921c0c4f1c1b4a40e80893","slug":"po-cell-arrested-absconded-from-beri-bazaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओ सैल ने बैरी बाजार से पकड़ा भगौड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीओ सैल ने बैरी बाजार से पकड़ा भगौड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के पीओ सैल ने अदालत से भगौड़ा घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नशे में सड़क हादसे को अंजाम देने का मामला कोर्ट में चल रहा है। मगर कोर्ट के बार-बार समन करने पर भी जब आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो कोर्ट ने आरोपी को भगौड़ा घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का अदालत के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नंदलाल 21 मार्च 2006 को बरमाणा से सीमेंट भर कर लुधियाना जा रहा था। इसी दौरान नंदलाल ने शराब पी रखी थी। जब नंद लाल ट्रक लेकर बीडीओ कार्यालय लखनपुर के पास पहुंचा तो आगे से आ रहे ट्रक एचपी 24-2527 को तेज रफ्तारी और लापरवाही से टक्कर मार दी। इससे दोनों गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने नंदलाल के खिलाफ भादंसं की 279,337 के तहत मामला दर्ज किया। इसी दौरान आरोपी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट बिलासपुर में केस चल रहा था। मगर कोर्ट के बार-बार बुलाने पर भी आरोपी कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को 20.10.16 को भगौड़ा घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पीओ सैल के प्रभारी दौलत राम, महेंद्र कपिल और रवि गौतम आरोपी की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान पीओ सैल ने आरोपी की तलाश बरमाणा, बागा, दाड़लाघाट और कीरतपुर में भी की।
इसके बाद आरोपी को बुधवार को बैरी बाजार में गिरफ्तार किया गया। पीओ सैल ने उसे सदर थाने के हवाले कर दिया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी को बैरी बाजार से पकड़ा गया हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।