{"_id":"57507ad74f1c1b7d2810bc70","slug":"patiant-died-due-to-fall-in-ghumarnvi-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के लिए आए मरीज की अस्पताल से गिरकर मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के लिए आए मरीज की अस्पताल से गिरकर मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : death
घुमारवीं अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे एक मरीज की गिरकर मौत हो गई। मामला वीरवार दोपहर बाद का है जब चैकअप करवाने के बाद मरीज पहली मंजिल की बालकोनी में खड़ा।
विज्ञापन
अचानक मरीज को चक्कर आ गया और बालकोनी से नीचे गिर गया। उसे फौरन उपचार के लिए लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत छत के गांव संडयार निवासी कृष्ण सिंह पुत्र गजन आयु (42) अपनी पत्नी पवना कुमारी और बेटे रविकांत के साथ उपचार के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं आया था।
विज्ञापन
करीब तीन बजे वह अस्पताल में पहुंचा और यहां चिकित्सकों ने उसका ईसीजी करने के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया। इसी दौरान करीब चार बजे वह अपने बेटे और पत्नी के साथ पहली मंजिल के मेल वार्ड और शौचालय के बीच बालकोनी में खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आ गया और इससे पहले ही परिजन कुछ समझ पाते, वह सीधे नीचे गिर गया।
विज्ञापन
इससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने फौरन उसे उठाकर कैज्युल्टी वार्ड लेकर ले गए। मगर यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. विक्रम शाह ने बताया कि मृतक का ईसीजी करवाने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। मगर इसके बाद अचानक हुए हादसे में उसकी गिरकर मौत हो गई। घुमारवीं थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया घुमारवीं अस्पताल में मरीज की गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर शुरू कर दी है।