फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   panjganai school student block road for bus service demand

स्कूली बच्चों के सब्र का टूटा बांध, चार घंटे किया चक्का जाम

Wed, 08 Jun 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)। Updated Wed, 08 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
panjganai school student block road for bus service demand
बस की मांग को लेकर पंजगाईं चौक पर जाम लगाते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

बस सुविधा की मांग को लेकर रावमापा पंजगाईं के बच्चों ने चार घंटे से अधिक समय तक पंजगाईं चौक पर चक्का जाम किया। विद्यार्थियों का कहना है कि बस सुविधा के अभाव में उन्हें हर रोज 6 से 8 किमी का पैदल सफर तय करके स्कूल पहुंचना पड़ता है।

विज्ञापन


बच्चों का कहना है कि वह लंबे समय से प्रशासन ने बस सुविधा की मांग कर रहे है। लेकिन उनकी मांगों पर आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। ऐसे में बच्चों के सब्र का बांध टूटा और उन्हें मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ा। बुधवार सुबह करीब दस बजे अचानक बच्चों ने पंजगाईं चौक पर सड़क के बीचोबीच बैठ गए और चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन


सुबह करीब  0 बजे से 2 बजे तक बच्चों यहां चक्का जाम किया। विद्यार्थियों का कहना है कि रावमापा पंजगाईं में दूरदराज के क्षेत्र से बच्चे शिक्षा ग्रहण करने लिए आते हैं। मगर बच्चों को स्कूल समयसारिणी के अनुसार बस की सुविधा नहीं मिल रही है। इस वजह से बच्चों को 6 से 8 घंटे तक पैदल सफर करके स्कूल पहुंचना पड़ता है जबकि इतना ही सफर घर पहुंचने के लिए भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक के समक्ष भी रख चुके हैं मांग
विद्यार्थियों ने बताया कि इससे पहले भी साईं डोभा, खारसी, द्रोबड़, सोलग और धार टटोह के लोग बच्चों के लिए स्कूल बस को लेकर सदर विधायक और संबंधित एचआरटीसी से कई बार बस सुविधा की मांग कर चुके है। लेकिन इसके बाद भी बच्चों की मांग पर कोई गौर नहीं किया गया। यहीं नहीं इससे पहले भी छात्र पंजगाईं में बस की मांग को लेकर चक्का जाम कर चुके है।


सौ बच्चे हर रोज पैदल पहुंचते हैं स्कूल
पंजगाई के दूर दराज के क्षेत्रों से हर रोज लगभग 100 के करीब बच्चे रोजाना पैदल सफर कर पढ़ाई करने के लिए रावमापा पंजगाईं पहुंचते हैं। जैसे ही चक्का जाम की बात उपायुक्त बिलासपुर मानसी सहाय ठाकुर को पता लगी उन्होंने बच्चों को मिलने के लिए उपायुक्त कार्यालय बुलाया। यहां बच्चों से मिलने के बाद उन्होंने उन्हें जल्द बस सुविधा दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कहीं जाकर बच्चे मानें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed