{"_id":"590cb6d74f1c1ba273441195","slug":"panchyat-secretary-bitten-by-youngster","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिव पर हमला, सरकारी दस्तावेज फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत सचिव पर हमला, सरकारी दस्तावेज फाड़े
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Fri, 05 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
छत पंचायत में सचिव के साथ हुई मारपीट के मामले में बयान दर्ज करती पुलिस।
- फोटो : crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की ग्राम पंचायत छत में पंचायत सचिव पर जानलेवा हमला करने और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का मामला सामने आया है। मारपीट की वजह आईआरडीपी सूची से नाम काटना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि यदि चौकीदार बीच बचाव न करता, तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
छत पंचायत के सचिव केवल कृष्ण ने बताया कि शुक्रवार करीब सवा तीन बजे वह अपने कार्यालय में ऑडिट के कार्य में व्यस्त था। इस दौरान कार्यालय में चौकीदार भी था। उसी समय पंचायत के दो युवक मोटर साइकिल पर वहां पहुंचे और उन्होंने आईआरडीपी सूची से नाम काटने को लेकर उनसे सवाल किए।
विज्ञापन
इस पर सचिव ने बताया कि यह सारी कार्रवाई पंचायत की ग्रामसभा में होती है, इससे सचिव का कोई सरोकार नहीं है। इस पर दोनों युवक भड़क उठे और उन्होंने सचिव के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
इसके बाद युवकों ने सचिव की जमकर पीटाई की। यही नहीं इस मौके पर ऑडिट के कागजात सहित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्टर को भी फाड़ दिया। इस बीच चौकीदार ने बीच बचाव करते हुए सचिव की जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही थाना घुमारवीं से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
इस बारे में छत पंचायत प्रधान ऊषा ठाकुर ने बताया कि मामले को लेकर घुमारवीं पुलिस को सूचित कर दिया गया है। वहीं पूरी वारदात से पंचायत सचिव बुरी तरह से सहमा हुआ है। डीएसपी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत आई थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।