{"_id":"56f6c9d34f1c1bb12af14e2f","slug":"one-arrested-with-charas-ib-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
150 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार
अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरमाणा थाना के अंतर्गत सायर डोभा क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को 150 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस का एक दल एसएचओ मनीष चौधरी की अगुवाई में गश्त पर था। इस दौरान धुणी पंजैल निवासी राजकुमार बाइक पर सायर डोभा से गुजर रहा था। पुलिस ने जब उक्त युवक की तलाशी ली, तो वह घबरा गया। पुलिस को उसके पास से 150 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, थाना प्रभारी मनीष चौधरी ने बताया कि आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बरमाणा थाना में एक युवक को 150 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन