फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   one and half kg. charas recovered in swarghat.

डेढ़ किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Sun, 11 Sep 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)। Updated Sun, 11 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
one and half kg. charas recovered in swarghat.
डेमो पिक

चंडीगढ़-मनाली एनएच-205 में स्वारघाट पुलिस ने मनाली की ओर से आ रहे दो युवकों से करीब डेढ़ किलो चरस बरामद की है। आरोपियों ने चरस को मारूति कार के गेयर लीवर में छिपाकर रखा था। दोनों युवक हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। चरस के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक स्वारघाट थाना प्रभारी योगराज चंदेल की अगुवाई में पुलिस टीम ने रविवार को बीडीओ कार्यालय स्वारघाट के पास नाका लगा रखा था। इसमें गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान सुबह करीब सवा दस बजे बिलासपुर की ओर से एक हरियाणा नंबर मारुति एचआर-10एल-8800 आई। इसमें दो युवक सवार थे। पुलिस ने जब गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका, तो दोनों युवक घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संदेह के आधार पर जब कार की तलाशी ली, तो कार के गेयर लीवर और हैंड ब्रेक के ऊपर लगा ढक्कन सही ढंग से अपनी जगह नहीं बैठा था। पुलिस ने जब ढक्कन उठाकर देखा तो उसके नीचे एक प्लास्टिक टेप लगा थैला था। इसे खोलने पर उसमें पांच पैकेट में चरस भरी हुई थी।

पुलिस ने तहसीलदार स्वारघाट जसपाल और राजपाल निवासी दभेटा की मौजूदगी में बंद पैकट खोले। वजन करने पर चरस कुल 1 किलो 394 ग्राम पाई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान संजय कुमार उर्फ सोनू उम्र (24)  पुत्र लाल सिंह गांव शेरा तहसील मतलोटा जिला पानीपत (हरियाणा) और जसवीर (25) साल पुत्र जिले सिंह गांव अलेवा मोहल्ला चैलपट्टी जिला जींद (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी भाग सिंह, आरक्षी कृष्ण बलदेव, गृह रक्षक इंद्र सिंह, बंता सिंह और चालक संजीव कुमार शामिल रहे।

अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि युवक चरस की खेप कहां से लेकर आ रहे थे। पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी मनाली की ओर से आ रहे थे। इससे माना जा रहा है कि कुल्लू से ही यह चरस की खेप लेकर आ रहे थे।


पुलिस थाना स्वारघाट ने चरस तस्करी के आरोप में हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम की धारा-20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को दोनों युवकों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

                       बलदेव दत्त, डीएसपी हैडक्वाटर श्री नयना देवी जी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed