{"_id":"574490514f1c1bae706914c2","slug":"naina-devi-temple-acuusses-arrrested-in-help-of-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनयनादेवी में सीसीटीवी कैमरों से पकड़े जेबकतरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रीनयनादेवी में सीसीटीवी कैमरों से पकड़े जेबकतरे
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयना देवी (बिलासपुर)।
Updated Tue, 24 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo pics
विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्रीनयना देवी मंदिर में सीसीटीवी कमरों की मदद से चार जेबकतरे पकड़े गए हैं। श्रद्धालुओं के जेबों को साफ करने के दौरान जेब कतरों की हरकत सीसीटीवी कमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसी का फायदा उठाकर कुछ जेबकतरे भीड़ में शामिल हो गए और श्रद्धालुओं की जेबें साफ कर गए। जब श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना मंदिर प्रशासन को दी, तो मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल, लिपिक अनिल कुमार और इलैक्ट्रीशियन नितिन कुमार ने सीसीटीवी कमरों की मदद से जेबकतरों को जेबें साफ करते देख लिया और फिर उन्हें मंदिर के मुख्य द्वार के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन
जब उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने पैसे श्रद्धालुओं को वापस कर दिए। हालांकि मंदिर के भीतर दो जेबकतरों को पकड़ा था, लेकिन पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनके साथ दो लोग और भी साथ थे।
विज्ञापन
फिर, उन दो जेबकतरों को भी पकड़ लिया गया। सुखद बात यह रही की समय पर की गई कार्रवाई से श्रद्धालुओं के पैसे मिल गए।