फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   kothi village youngster murdered

कोठी गांव के युवक की हत्या

Thu, 26 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)। Updated Thu, 26 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
kothi village youngster murdered
मर्डर

उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाली पंचायत कोठी के गांव कोठी में एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था, उसके सिर पर चोटों के निशान थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन युवकों को पूछताछ के लिए थाने तलब कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। युवक दो दिन पूर्व ही दुबई से लौट कर आया था।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 हारकुकहार के  32 साल के युवक अजय ठाकुर का शव घर से करीब 3 किमी की दूरी पर कोठी पंचायत में रेन शल्टर के समीप से बरामद हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कोठी प्रधान सुनीता धीमान ने बताया कि जब वह बुधवार सुबह सैर कर रही थीं तब उन्होंने युवक को वहां पड़े देखा। जब नजदीक गईं तो युवक वहां पड़ा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय युवक के नाक से खून निकल रहा था जबकि सिर पर भी गंभीर चोटें लगी थी। मृतक अजय के पिता चंद्र कांत सहित उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ मंगलवार को घर से बाहर गया था।

देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने बेटे की तलाश शुरू की। जब छानबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि उनका बेटा स्वास्थ्य जांच के लिए बुधवार को पीजीआई चंडीगढ़ जाने वाला था। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि उनके बेटे की हत्या की गई है और इस मामले की उचित जांच की जाए।

घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी रमेश ठाकुर ने बताया कि वारदात के सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। मामले में तीन युवकों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।


एसपी राहुल नाथ ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में तीन युवकों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है जबकि अन्यों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed