फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   husbans wife arrested in theft case

आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी करने पर पति पत्नी गिरफ्तार

Sat, 16 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर) Updated Sat, 16 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
husbans wife arrested in theft case
arrested - फोटो : Demo Pic.

आंगनबाड़ी केंद्र बल्हसीणा और एक अन्य मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिए। हालांकि घर से चोर सामान ले जाने में सफल नहीं हुए। जबकि आंगनबाड़ी से चोर गैस सिलेंडर और चूल्हा उड़ाकर ले गए। पुलिस ने चोरी के मामले में पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। इन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। खबर की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अंजनि जस्वाल ने की है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बल्हसीणा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी ने अपने पति सुरेश कुमार के साथ पुलिस थाना तलाई में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि गांव के एक व्यक्ति दौलतराम ने रात को करीब एक बजे दूरभाष पर सूचना दी कि आंगनबाड़ी केंद्र और मकान से ताले तोड़ने की आवाजें आ रही हैं।
विज्ञापन


जब मैं घटनास्थल पर पहुंची तो मुझे सुरेश और बलवीर ने बताया कि उन्होंने कालू पुत्र ज्ञान चंद बंगाली निवासी मलारी और उसके साथ एक औरत को मकान के अंदर से खेतों की तरफ भागते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके पास एक बड़ी ट्रार्च थी, जिसकी मदद से वह दोनों भागने में सफल हो गए। सुबह पंचायत प्रधान आशा देवी, महिला मंडल की प्रधान कमला देवी, जोगिंद्र सिंह, दौलत राम, राजेेंद्र, कर्म सिंह, तरसेम, सुरेश और प्रीतम ने मौके पर जाकर देखा कि महिला मंडल भवन का, स्कूल की पेटियों के कुंडे और आंगनबाड़ी केंद्र से गैस सिलेंडर और चूल्हा चोरी हो गया था। वहीं सुरेश कुमार के मकान के गेट का ताला भी टूटा हुआ और कमरे भी खुले हुए थे।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने चोरी की है उनकी चप्पलें बरामदे के अंदर पाई गई। पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता सुनीता कि शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।


घुमारवीं के डीएसपी अंजनी जस्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी के मामले में आईपीसी की धारा 457,380 और 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए मलारी गांव के कालू और उसकी पत्नी सुनीता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed