फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   husband on remand

पति, सास और ससुर 30 तक पुलिस रिमांड पर भेजे

Fri, 27 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर) Updated Fri, 27 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना भराड़ी के तहत महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने व दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि बीते कल ग्राम पंचायत डंगार के गांव दखयूत में एक महिला ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। भराड़ी पुलिस ने मृतका के पति नरेश कुमार, ससुर अनंत राम, सास कमला देवी व देवर कुलदीप के खिलाफ  भादंसं की धारा 306 व 498-ए के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने देर रात मामले के आरोपी नरेश कुमार, अनंत राम व कमला देवी को गिरफ्तार किया। जबकि आरोपी कुलदीप अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

उधर, डीएसपी घुमारवीं अंजनि जसवाल ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक दंडाधिकारी प्रतिभा नेगी की अदालत ने पेश किया गया। अदालत ने तीनों आरोपियों को 30 मई तक के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed