{"_id":"573c780c4f1c1b5b26ac8111","slug":"husband-arrested-in-beat-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से मारपीट करने पर पति पहुंचा हवालात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से मारपीट करने पर पति पहुंचा हवालात
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
Updated Wed, 18 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : demo pics
भराड़ी थाना के तहत आने वाले एक गांव में महिला ने अपने ही पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला ने भराड़ी थाना में दी शिकायत में बताया कि उसका पति अकसर उसके साथ मारपीट करता है। उसने कहा कि मंगलवार की शाम को भी उसका पति शराब पीकर घर आया और उसके साथ मारपीट की। इस कारण उसे गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
भराड़ी थाना प्रभारी दया राम ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति की गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का मेडिकल करवाने के बाद आगामी कार्रवाई के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन