फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   house fire in bilaspur, 2.5 lekhs property brunt.

घर में लगी आग, 2.5 लाख की संपत्ति स्वाह

Mon, 10 Apr 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 10 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
house fire in bilaspur, 2.5 lekhs property brunt.
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo pic

भराड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोट के गांव कोट में एक दो मंजिला घर जलकर स्वाह हो गया। अग्निकांड में 6 कमरे और उसमें रखा पूरा सामान जल गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


हालांकि घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने से करीब 2.5 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोट गांव के सीताराम के मकान से रात करीब 11 बजे आग की लपटें निकलना शुरू हुई। घटना के वक्त परिवार के सदस्य साथ लगते दूसरे कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी युवक ने सबसे पहले सीताराम के मकान से आग की लपटें देखीं। शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया।

मगर आग इतनी भयंकर थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल साबित हो रहा था। आखिर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

मगर उस समय तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। हालांकि पर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो आसपास के कई और मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे।

पंचायत प्रधान प्रतिमा शार्मा ने बताया कि पीड़ित सीताराम चंबा में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है और आजकल भी वह चंबा में ही है। घटना की रात को जिस समय यह घटना घटी उस समय घर में सीताराम की पत्नी के अलावा उसकी मां और बेटा ही मौजूद थे।


प्रधान ने बताया कि आग की घटना से घर में रखे टीवी, फ्रिज, कपड़े, बर्तन, राशन का सामान सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद देने की मांग की। भराड़ी थाना के एएसआई दुनी चंद ने बताया कि रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed