{"_id":"58fb9aab4f1c1bb3748b47ae","slug":"girl-kidnaped-in-bharari","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ी क्षेत्र से नाबालिग का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भराड़ी क्षेत्र से नाबालिग का अपहरण
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
घुमारवीं तहसील के अंतर्गत आने वाले भराड़ी पुलिस थाना के टराओं से नाबालिग का अपहरण के मामला सामने आया है। इस संदर्भ में परिजनों ने भराड़ी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नाबालिग के परिजनों ने बताया कि उनकी सत्रह साल की बेटी किसी कार्य से डंगार गई थी। मगर वापिस नहीं लौटी। उन्होंने शक जाहिर किया है कि उनकी बेटी का किसी ने अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। बरमाणा पुलिस थाना में एक महिला ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि जब वह रास्ते से जा रही थी तो कुछ लोगों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज करने के साथ धमकी भी दी है।
विज्ञापन