{"_id":"56f7dd064f1c1b9e3ff14e25","slug":"giral-eat-posion","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने गलती से खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने गलती से खाया जहरीला पदार्थ
युवती ने गलती से खाया जहरीला पदार्थ
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : file photo
भराड़ी थाना के तहत आने वाले बाड़ी कलां गांव में 19 वर्षीय युवती ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने युवती को घुमारवीं सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां पर चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। युवती का जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
रविवार को बाड़ी कलां गांव में एक युवती के गले में दर्द शुरू हुआ। इसके चलते युवती ने अलमारी में रखी दवाई खा ली। दवाई खाने के बाद युवती को उल्टियां आना शुरू हो गई और उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने जब अलमारी में देखा, तो जो दवाई अलमारी में रखी गई थी।
विज्ञापन
वह अनाज में कीटनाशक मारने वाली दवाई थी। परिजनों ने युवती को फौरन उपचार के लिए घुमारवीं सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती की हालत नाजुक बनी हुई थी। उधर, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।