{"_id":"581392484f1c1b980dbc1bb8","slug":"fire-of-two-story-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता में दो मंजिला मकान जल कर स्वाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झंडूता में दो मंजिला मकान जल कर स्वाह
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता विस क्षेत्र के तहत गांव गेहड़वीं में दो मंजिला स्लेटपोश मकान जल कर स्वाह हो गया। इस अग्निकांड में साथ लगती गोशाला भी जल कर स्वाह हो गई। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए। इस संबंध में फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। परिवार के सदस्य कोई भी सामान नहीं बचा पाए।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद भोला राम पुत्र बृज लाल के घर में आग लग गई। इससे दो मंजिला मकान तथा साथ लगती गोशाला जल कर राख हो गई। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। इस अग्निकांड में घर में रखा पूरा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे तहसीलदार रामेश्वर गौतम ने बताया कि आग शॉट सर्किट से लगी हो सकती हैं। हालांकि इस संबंध में जांच के लिए हल्का पटवारी को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत जारी कर दी गई है।
विज्ञापन