फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fire in shop, 20 lekhs property loss

मनियारी की दुकान में लगी आग 20 लाख का सामान जला

Sun, 24 Apr 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)। Updated Sun, 24 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
 fire in shop, 20 lekhs property loss
दुकान में लगी आग के बाद बचे सामान को तलाश करते लोग - फोटो : अमर उजाला

भराड़ी कस्बे में गत रात्रि एक दुकान में आग लगने से करीब 20 लाख से अधिक का सामान जल कर स्वाह हो गया। हालांकि लोगों ने आग पर काबू पाने कर भरसक प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि लोग दुकान को नहीं बचा सके। इधर, सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भराड़ी कस्बे में मनियारी की एक दुकान में आग लग गई। दुकान करने वाले रमेश चंद रोज की तरह करीब साढ़े 8 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। करीब 9 बजे अचानक दुकान से आग की लपटें निकलना शुरू हो गई।
विज्ञापन


आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना रमेश को दी। वहीं लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन दुकान में रखे सामान को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दुकान जल कर राख हो चुकी थी। आगजनी की इस घटना से दुकान में रखा मनियारी, रेडीमेट, जूते और चप्पल के अलावा अन्य सामान भी जल कर राख हो गया।


वहीं तहसीलदार भराड़ी भी घटना का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। उन्होंने 10 हजार रुपये प्रभावित की फौरी राहत के रूप में भी दिए। सीपीएस राजेश धर्माणी ने मौके पर पहुंच कर घटना पर दुख जाहिर किया है। वहीं उन्होंने प्रभावित को सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed