{"_id":"56f6c9674f1c1b932df14d2d","slug":"fire-in-forest-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से डेढ़ हेक्टेयर जंगल राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से डेढ़ हेक्टेयर जंगल राख
अमर उजाला,झंडूता (बिलासपुर)
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र झंडूता के तहत राहण जंगल में शनिवार दोपहर आग लग गई। करीब डेढ़ हेक्टेयर जंगल राख हो गया। वन विभाग की टीम व स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक राहण जंगल में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग बुझाने में वन परिक्षेत्र अधिकारी लोहकू राम, वन खंड अधिकारी नत्थू राम, वन रक्षक विनोद राणा, कालीचरण, केहर सिंह, मनीष, रमाकांत, लवली, सागर, सीमा, एकता, निखिल, दीपक, संजीव, गुलशन, विनय, वीना, रेखा तथा पंपी सहित अन्य स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी लोहकू राम ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन