{"_id":"58d4065d4f1c1b771d1a20a5","slug":"finger-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटते महिला के बाएं हाथ की चार अंगुलियां कटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घास काटते महिला के बाएं हाथ की चार अंगुलियां कटी
अमर उजाला ब्यूरो, िबबिलासपुर
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता विस क्षेत्र के तहत आने वाले गांव डूक मन्नण में घास काटने वाली मशीन से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन
हादसे में महिला के बाएं हाथ की चारों अगुलियां कट कर अलग हो गई हैं। गंभीर हालत में महिला को बरठीं स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बिजो देवी (50) पत्नी दुनी चंद निवासी डूक मन्नण गौशाला में पशुओं को घास काटने के लिए चारा मशीन का प्रयोग कर रही थी। लेकिन इसी दौरान महिला का हाथ चारा काटने वाली मशीन में आ गया।
हादसे में महिला के बाएं हाथ की चार अंगुलियां कट कर अलग हो गई। महिला के चिल्लाने पर परिवार के सदस्य वहां पर पहुंच गए। जिसके बाद महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बरठीं स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन