{"_id":"5818a1424f1c1bac314364bb","slug":"ex-srevicemen-injured-in-bikae-accident-igmc-reffer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पूर्व सैनिक घायल, आईजीएमसी रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पूर्व सैनिक घायल, आईजीएमसी रेफर
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला-शिमला राजमार्ग पर भगेड़ के पास बस और बाइक की जोरदार टक्कर से पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भगेड़ के पास सुबह सात बजे घुमारवीं की ओर से एक मोटर साइकल बिलासपुर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे अन्य वाहन ने बाइक को भगेड़ के पास जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे बाइक सवार आगे खड़ी बस से टकरा कर सड़क पर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने युवक को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया। मगर क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टरों के अभाव के कारण घायल को शिमला आइजीएमसी रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
घायल की पहचान पूर्व सैनिक मदनलाल के रूप में हुई है। मदन लाल वर्तमान में चांदपुर के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में चौकीदार के पद पर कार्यरत है।
घुमारवीं पुलिस ने बाइक और बस को कब्जे में लेकर मामला दर्जकर लिया है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को शिमला रेफर कर दिया गया है।