{"_id":"58062b674f1c1b592c70388b","slug":"employee-fall-from-electricitiy-poll-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे से गिरकर कर्मचारी घायल, आईजीएमसी रेफर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के खंभे से गिरकर कर्मचारी घायल, आईजीएमसी रेफर
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
Updated Tue, 18 Oct 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
रोपड़ी गांव में बिजली पोल से गिरे कर्मचारी की इलाज करते हुए।
- फोटो : accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं उपमंडल के तहत रोपड़ी गांव में बिजली के खंभे से गिरकर एक बिजली कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक विद्युत विभाग के डंगार सर्कल के रोपड़ी क्षेत्र में तकनीकी खराबी आई थी।
विज्ञापन
इसकी मरम्मत के लिए विभागीय कर्मचारी देवराज और कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान बिजली के खंभे पर चढ़ते समय देवराज का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घायल देवराज (55) को 108 एंबुलेंस के माध्यम से घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि देवराज के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
भराड़ी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी बिजली तारों की मरम्मत के दौरान हाल ही में एक बिजली कर्मी की मौत हो गई थी। बावजूद इसके कर्मचारियों की सुरक्षा संबंधित मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा है और कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं।