फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   employee death due to electricity current.

करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत

Thu, 06 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)। Updated Thu, 06 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
employee death due to electricity current.
death - फोटो : demo pic

बिजली की लाइनों के पास पेड़ों की काटछांट करते वक्त विद्युत बोर्ड के कर्मचारी की करंट लग गया। गंभीर हालत में कर्मचारी को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला वीरवार दोपहर का है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक मंडी जिला टिक्कर गांव रहने वाला था।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल की कुठेड़ा पंचायत में बिजली बोर्ड ने पेड़ों की काटछांट का काम चलाया था। इसी दौरान दोपहर तीन बजे के करीब विद्युत बोर्ड ट्रांसमिशन डिवीजन हमीरपुर में कार्यरत कर्मचारी नंदलाल कुठेड़ा के समीप 132 केबी लाइन के आसपास पेड़ों की काट छांट कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए और पेड़ से गिर गए।
विज्ञापन


अन्य कर्मचारियों ने उसे गंभीर अवस्था में फौरन सिविल अस्पलाल घुमारवीं पहुंचाया। मगर वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शव परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed