फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   driver beat by tool barier employee.

टोल बैरियर में चालक से मारपीट

Sun, 09 Oct 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट/श्री नयना देवी।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट/श्री नयना देवी। Updated Sun, 09 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
driver beat by tool barier employee.
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

पंजाब से हिमाचल आ रहे ट्रक चालक पर सीमा पर स्थापित टोल बैरियर के कर्मचारियों ने हमला कर दिया। कर्मचारियों ने ट्रक चालक को चलती गाड़ी से बाहर खिंच लिया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर पीछे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि हादसे के समय पीछे कोई वाहन नहीं था। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं ट्रक चालक की शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 336, 323, 504, 506, 427 और 34 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार पंजाब राज्य का एक ट्रक सामान लेकर हिमाचल की ओर आ रहा था। मगर हिमाचल आने से पहले उसे हिमाचल की सीमा में बने टोल बैरियर पर हिमाचल एंट्री टैक्स देना था।
विज्ञापन


जब चालक ने ट्रक नंबर पीबी-0 डीएम. 9107 को वहां पर टैक्स देने के लिए रोका तो उसने पैसे निकालकर बैरियर पर तैनात कर्मियों को दिए। इस पर वहां पर तैनात कर्मियों ने उससे और पैसे मांगे। जब ट्रक चालक ने उन्हें और पैसे दे दिए तो अचानक ही किसी बात को लेकर टोल कर्मियों और चालक के बीच कहासुनी हो गई। इतने में वहां पर तैनात एक कर्मी से ट्रक में सवार चालक को चलते ट्रक से बाहर खिंचने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर जैसे ही उन्होंने चालक को खिंचा चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रक पीछे की तरफ चला गया। सामान से भरे ट्रक को इस दौरान चालक के लिए रोकना मुश्किल हो गया। इससे ट्रक 100 मीटर जाकर पलट गया।


हादसे में ट्रक चालक शंभु राम निवासी पंजाब की बाजू में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं ट्रक में भरा लाखों का सामान को भी नुकसान पहुंचा है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार टोल कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed