{"_id":"571bba074f1c1bfa248b4d18","slug":"death-due-to-poisioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
दनोह गांव में एक युवक द्वारा गलती से जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नरेश कुमार उर्फ मोनू (32) पुत्र अशोक कुमार ने शनिवार सुबह के समय गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया।
इससे उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उसे बिलासपुर अस्पताल ले आए। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। मगर नरेश कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।