{"_id":"58a889524f1c1b931ad85a2f","slug":"deadbody-found-in-satluj-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलुज नदी में मिला महिला का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सतलुज नदी में मिला महिला का शव
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना घुमारवीं के तहत कंदरौर में सतलुज नदी में शनिवार शाम एक महिला का शव बरामद किया गया है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घुमारवीं पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नदी से निकाल कर कब्जे में ले लिया है। पुलिस को मौके से महिला की चप्पल और लाल रंग की स्वेटर भी मिली है।
पुलिस ने इस संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कंदरौर में शनिवार करीब साढ़े चार बजे स्थानीय लोगों ने एक शव सतलुज नदी में देखा।
विज्ञापन
इसकी सूचना लोगों ने फौरन घुमारवीं पुलिस थाना को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र घुमारवीं पुलिस थाना की सीमा के तहत आता है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त रोशनी पत्नी कृष्णू गांव भोली (रानीकोटला) जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचकर महिला के पति ने शव की पहचान की।
महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संदर्भ में कुछ कहा जा सकता है।
एसएचओ घुमारवीं शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव और मौके से मिले सामान को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।