फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   deadbody found in satluj bilaspur.

सतलुज नदी में मिला महिला का शव

Sat, 18 Feb 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Sat, 18 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
deadbody found in satluj bilaspur.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत कंदरौर में सतलुज नदी में शनिवार शाम एक महिला का शव बरामद किया गया है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घुमारवीं पुलिस को दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नदी से निकाल कर कब्जे में ले लिया है। पुलिस को मौके से महिला की चप्पल और लाल रंग की स्वेटर भी मिली है।

पुलिस ने इस संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कंदरौर में शनिवार करीब साढ़े चार बजे स्थानीय लोगों ने एक  शव सतलुज नदी में देखा।
विज्ञापन


इसकी सूचना लोगों ने फौरन घुमारवीं पुलिस थाना को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र घुमारवीं पुलिस थाना की सीमा के तहत आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त रोशनी पत्नी कृष्णू गांव भोली (रानीकोटला) जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचकर महिला के पति ने शव की पहचान की।

महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संदर्भ में कुछ कहा जा सकता है।


एसएचओ घुमारवीं शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव और मौके से मिले सामान को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed