{"_id":"581b70ad4f1c1bc52b436833","slug":"cow-shed-burnt-in-fire-two-lekhs-property-distroy-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला जलकर राख, दो लाख का दो लाख की संपत्ति राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौशाला जलकर राख, दो लाख का दो लाख की संपत्ति राख
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदरौर क्षेत्र की पंचायत निचली भटेड़ के गांव देलग में गौशाला जलकर राख हो गई। गनीमत रही की हादसे में किसी भी मवेशी की जान नहीं गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पाया लिया गया।
विज्ञापन
मगर आग में करीब दो लाख का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार पीड़ित प्रेमलाल और प्रकाश चंद ने बताया कि देर रात करीब नौ बजे उन्हें गौशाला से आग की लपटें उठती दिखी। जब उन्होंने वहां जाकर देखा तो गौशाला के दोनों कमरे आग की चपेट में थे। गौशाला में सूखी घास रखी हुई थी। इससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान सूचना देकर अग्निशमन दल को भी बुलाया गया। मगर पानी खत्म हो जाने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग में इमारती लकड़ी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन ने उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही बिलासपुर और घुमारवीं से फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर रवाना हो गई हैं। मौके पर पहुंचे बिलासपुर के लीडिंग फायरमैन अश्वनी कुमार, फायर मैन अनिल कुमार, सुरेश कुमार, चालक प्रदीप कुमार, घुमारवीं से लीडिंग फायर मैन सुरेंद्र कुमार, फायरमैन महेंद्र सिंह, होमगार्ड जवान कुलवीर कुमार और चालक अश्वनी ने आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई।