{"_id":"5908b7834f1c1b5b35441bd6","slug":"child-crushed-by-sumo-died-in-namhol","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी की चपेट में आया मासूम, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी की चपेट में आया मासूम, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 02 May 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नम्होल क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक वाहन ने दो वर्ष के मासूम को कचुल दिया। हादसा उस समय हुआ जब चालक वाहन मोड़ रहा था। इसी दौरान बच्चा उसकी चपेट में आ गया। हालांकि इसके बाद लोग बच्चे को फौरन अस्पताल ले गए, मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
खबर की पुष्टी एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है। पुलिस के अनुसार मामला मंगलवार सुबह आठ बजे का है, जब बच्चे की बुआ उसके बड़े भाई को स्कूल छोड्ने आई थी। इसी दौरान बच्चा भी उसके पीछे-पीछे आ गया।
विज्ञापन
इसी दौरान टाटा सूमो नंबर एचपी -69ए-0320 की चपेट में आ गया। हादसा उस समय हुआ कि सूमो चालक स्कूल के पास अपनी गाड़ी को मोड़ने लगा। इस दौरान आयुष इस सूमो की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक मौके पर से फरार हो गया। आरोपी सूमो को वहीं छोड़ कर भाग गया। इसके बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर आयुष को फौरन उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो