फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   case on bjp leader in bilaspur

चक्का जाम करने पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पर मामला दर्ज

Fri, 27 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर) Updated Fri, 27 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
स्वारघाट में मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर चक्का जाम करने पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं श्रीनयना देवी जी विधायक रणधीर शर्मा सहित कई लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बीते वीरवार को स्वारघाट में अंजन की मौत से गुस्साए चार पंचायतों के ग्रामीणों ने स्वारघाट में  नेशनल हाइवे चंडीगढ़-मनाली 205 पर चक्का जाम कर दिया था। इससे डेढ़ घंटे तक एनएच पर वाहनों की रफ्तार थमी रही थी।
विज्ञापन


चक्का जाम करने के आरोप में पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों पर मुकद्दमा दर्ज किया है। गौरतलब है कि बीते वीरवार को चार पंचायतों टाली जकातखाना, कुटैहला, री तथा स्वाहण के सैकड़ों लोगों ने स्वारघाट कस्बे में नेशनल हाइवे को करीब डेढ़ घंटे तक सड़क मार्ग बाधित किया था। गुस्साए ग्रामीण अंजन की रहस्यमयी मौत को हत्या का मामला बता रहे हैं तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने व मामले की उच्च स्तरीय व सीबीआई से जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पंचायतों के ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व श्रीनयना देवी विधानसभा के विधायक रणधीर शर्मा की अगुवाई में स्वारघाट कस्बे में मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर सुबह 10 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक करीब डेढ़ घंटे तक चक्का जाम किया था।


गोबिंदसागर झील में मिला था युवक का शव
विदित रहे कि स्वारघाट क्षेत्र के लापता युवक अंजन कुमार का शव संदिग्धावस्था में कुछ दिन पहले गोबिंदसागर झील में मिला था। जिस पर गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल में भी जमकर नारेबाजी करके मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी।

उधर, एसपी राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस थाना स्वारघाट में भाजपा नेता व स्थानीय विधायक सहित कई लोगों पर रास्ता रोकने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed