{"_id":"592714154f1c1b60115365a6","slug":"blast-in-tyar-molding-chambar-two-injured-in-barmana","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर मोल्डिंग चैंबर में धमाका दो लोग गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टायर मोल्डिंग चैंबर में धमाका दो लोग गंभीर घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)।
Updated Thu, 25 May 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार सुबह बैरी में कपिल टायर में काम करते हुए टायर मोल्डिंग चेंबर मशीन में जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके की वजह से काम कर रहे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि इससे बाजार में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
प्राथमिक के उपचार के बाद एक शख्स को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार सुबह करीब 10 बजे उस समय जब फोरमैन श्याम लाल और अरविंद टायर मोल्डिंग मशीन में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान मशीन में काम करते समय 2 से 3 बार समस्या आई। इसके बाद अचानक मशीन में धमाका हो गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां श्यामलाल की हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही बरमाणा पुलिस स्टेशन से एचसी संजीव पुंडीर, एचएचसी श्रवण राम मामले की जांच के लिए पहुंचे। इसके बाद थाना प्रभारी केसर सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। एसपी बिलासपुर में राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।