{"_id":"56f186c34f1c1b857df14d24","slug":"bike-burn-after-hit-with-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप से टकराई बाइक में लगी आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप से टकराई बाइक में लगी आग
ब्यूरो/ अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)।
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
जुखाला में कार से टकराकर बाइक में आग लग गई।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह करीब पौने बारह बजे शिमला-हमीरपुर सड़क मार्ग पर जुखाला के समीप एक बाइक महेंद्रा पिकअप जीप से टकरा गई। गाड़ी से टकराने के बाद बाइक काफी दूर जाकर गिरी और उसमें अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में बाइक सवारों को ज्यादा चोटें नहीं आई। इस संदर्भ में पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया है।
सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह लोनिवि कार्यालय के समीप ही महेंद्र पिकअप गाड़ी खड़ी की थी।
घागस की ओर से शिमला जा रहेे बाइक सवार पिकअप जीप से टकरा गए। इससे बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक आग की लपटों में जलकर स्वाह हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो युवकों को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि पिकअप से टकराने के बाद बाइक काफी दूर तक घसीटती गई और आग लग गई। इससे थोड़ी देर के लिए वहां पर कौतूहल मचा रहा।
विज्ञापन