{"_id":"574f1c204f1c1b1f5c108eaa","slug":"bajoha-theft-case-husband-wife-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजोहा में चोरी की गुत्थी सुलझी, दंपति गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बजोहा में चोरी की गुत्थी सुलझी, दंपति गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना घुमारवीं के तहत बजोहा वार्ड में हुई चोरी की गुत्थी घुमारवीं पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस ने मामले के आरोपियों शिव कुमार पुत्र रोशन लाल और ममता पत्नी शिवकुमार निवासी धुंदला तहसील बंगाणा को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सितंबर 2015 में इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। शिकायतकर्ता विशन दास निवासी कल्लर भड़ोली कलां ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह बजोहा में किराए के मकान में रहते हैं। जिस दिन यह घटना घटी थी, वह अपने गांव गए थे। जब वे वापस अपने क्वार्टर लौटे, तो चोरों घर से गहनों पर हाथ साफ कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस तफ्तीश में आया कि जिस रात चोरी की यह घटना घटी उस रात साथ लगते क्वाटर से एक दंपति गायब था। पुलिस को शक था कि इन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
यह चोरी करीब साढ़े तीन लाख रुपयों की थी। पुलिस ने टीमें गठित कर इन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। कुछ दिनों से पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबरों को सर्विलैंस पर लगाया था।
इसकी लोकेशन नालागढ़ के आसपास आ रही थी। पुलिस थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश और विजय कुमार ने लोकेशन पर दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है।