फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   attack on youngster, theft in house.

युवक पर जानलेवा हमला, घर से लाखों की चोरी

Tue, 19 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)। Updated Tue, 19 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
attack on youngster, theft in house.
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

भराड़ी थाना के तहत बनोहा गांव में गत रात्रि एक युवक पर जानलेवा हमला करने के साथ घर से चोरी और आग लगाने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंकर पुत्र रतन चंद ने आरोप लगाया की रात्रि लगभग 10 बजे जब वह अपने घर वापस आ रहा था, घर के पास कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


24 साल के युवक शंकर ने बताया कि वह अपनी जान बचाकर किसी तरह से घर में भागकर पहुंचा। मगर हमलावर यहां भी आ धमके और दरवाजा तोड़कर घर के भीतर दाखिल हो गए।

इसके बाद आरोपियों खुदाई के औजारों से हमला बोल दिया। इस मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। शंकर की मां शिकायत में आरोपियों पर घर से लगभग दो लाख रुपये और सोने और चांदी के गहने उड़ाकर ले जाने जबकि उनके मकान को आग लगाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भराड़ी थाना प्रभारी दया राम ने बताया कि पुलिस ने धारा 341,323, 452, 147, 149 और 502 के तहत मामला दर्ज कर कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर इस मामले में पुरुषोत्तम नामक व्यक्ति ने पुलिस में शंकर द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि मारपीट में उसे भी गंभीर चोटें आई हैं। वह बलद्वाड़ा में उपचाराधीन है।


एसपी राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल का मेडिकल करवा लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed