{"_id":"5831def24f1c1bb204b39a0d","slug":"atm-theft-case-accused-arrested-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम तोड़ने के मामले में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम तोड़ने के मामले में युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)।
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के साथ लगती पंचायत नेहला के गांव ओलिंडा में स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का एटीएम तोड़ने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि पूरे मामले के पीछे युवाओं को गिरोह भी शामिल हो सकता है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
युवक की उम्र मात्र 21 वर्ष है। इससे मामले को लेकर पुलिस पूछताछ जारी है। युवक की पहचान सोमनाथ उर्फ भोलू निवासी स्थानीय युवक के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ओलिंडा के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम को तोड़कर लूट की कोशिश की गई थी। हालांकि चोर इससे पैसे निकालने में कामयाब नहीं हो पाए थे। मगर एटीएम बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। बैंक के शाखा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने थाना कोट में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की। मामले में पुलिस ने स्थानीय निवासी सोमनाथ उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कुछ और लोगों के होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
बताते चलें कि जिला में पिछले एक वर्ष में कई बड़ी एटीएम लूटने की वारदातें हो चुकी हैं। इसमें आरोपी एटीएम उखाड़कर और काटकर लाखों की रकम उड़ाकर ले गए हैं।
अगर मामले के तार किसी गिरोह से जुड़े होते हैं तो अन्य एटीएम चोरी के मामलों से भी पर्दा उठ सकता है। डीएसपी श्री नयना देवी जी बलदेव दत्त ने बताया कि एटीएम तोड़ने के मामले में सोमनाथ उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है।