{"_id":"b41105a630bf8b58869d6b7b87810153","slug":"acdcident-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की पीजीआई में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की पीजीआई में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 06 Dec 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बस स्टैंड के समीप शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग की मौत हो गई है। लगभग 24 घंटे वह जिंदगी और मौत से जूझते रहे। लेकिन, रविवार को उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है। इससे परिवार में मातम छा गया है।
गौरतलब है कि शनिवार सुबह लगभग 11 बजे कृष्ण पुत्र पोलो राम निवासी रोहिण अपने एक अन्य बुजुर्ग साथी के साथ एनएच 205 को पार कर रहे थे। अचानक नौणी की तरफ से तेज रफ्तार से ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह उछल कर दूसरी तरफ गिर गए। हादसे को तुरंत बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए थे। जहां उनकी मौत हो गई। उधर, इस संदर्भ में पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।
कोट
एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पीजीआई में मौत हो गई है।