{"_id":"152c83868ed85a293a24520692c64e1f","slug":"accident-one-died-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे मनाली-चंडीगढ़ पर स्थित नौणी चौक पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
मामला मंगलवार सुबह का है जब नौणी चौक पर स्वारघाट की ओर से आ रहे एक ट्रक ने विपरीत दिशा से जा रही स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया।
बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार का सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 38 वर्षीय अमजद खान निवासी बिलासपुर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मगर पुलिस ने नाका लगाते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह अमजद खान स्कूटी में सवार होकर जा रहा था, लेकिन जैसे ही वह नौणी चौक पहुंचा, तो एक ट्रक की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़ा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने सदर चौकी के समीप एक नाके के दौरान ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
कोट
एसएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है।