{"_id":"577ba45b4f1c1b6c107fa915","slug":"accident-in-bhumak-on-died-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल से भरा टैंकर खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजल से भरा टैंकर खाई में गिरा, चालक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर स्वारघाट से करीब 5 किलोमीटर दूर भुमक नामक स्थान पर मंगलवार सुबह डीजल से भरा टैंकर गिरने से चालक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ जब हरियाणा नंबर का डीजल से भरा टैंकर सड़क से लगभग 150 फीट गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटनाग्रस्त हुए टैंकर के अभी तक कोई भी दस्तावेज नहीं मिल सके है। इससे चालक के घर का सही पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार टैंकर नंबर एचआर37सी,3685 अंबाला से मनाली की ओर जा रहा था। मंगलवार सुबह टैंकर चालक ने स्वारघाट के आबकारी एवं कराधान विभाग के बहुद्देशीय पड़ताल नाका पर टैक्स की अदायगी की।
विज्ञापन
इसके बाद बिलासपुर की ओर टैंकर लेकर रवाना हुआ। इस दौरान स्वारघाट से कुछ दूरी पर भुमक स्थान पर उतराई में चालक टैंकर से नियंत्रण खो बैठा और करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयंकर था कि टैंकर के परखचे उड़ गए और टैंकर टुकड़ों में बंट गया। टैंकर वाहन का आगे का हिस्सा अलग और पिछला हिस्सा अलग हो गया।
विज्ञापन
इसकी टंकियों में डीजल भरा हुआ था। हादसे को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि टैंकर ने कई पलटे खाए होंगे, तब कहीं नीचे जाकर खाई में बनी हुई खड्ड में पत्थरों के सहारे रुका। दुखद बात यह रहा कि टैंकर चालक राम बहादुर को सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवानी पड़ी है। दुर्घटनाग्रस्त हुए टैंकर के पीछे एक अन्य टैंकर चला हुआ था।
उसने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस थाना स्वारघाट को दी। स्वारघाट पुलिस ने एसएचओ योगराज चंदेल की अगुवाई में पुलिस टीम के साथ घटनास्थल में पहुंचे और राहत और बचाव कार्य करते हुए चालक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर से निकाला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त हुए टैंकर के पीछे चले हुए अन्य टैंकर के चालक ने मृतक टैंकर चालक का नाम राम बहादुर बताया है ।
भुमक में दुर्घटनाग्रस्त हुए टैंकर से अभी तक कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। इस कारण टैंकर चालक के संबंध में पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। इसके साथ पीछे चल रहे टैंकर चालक के कारण इसके नाम का पता चला है।
बलदेव दत्त, डीएसपी नयना देवी