फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accident in bhumak on died in bilaspur

डीजल से भरा टैंकर खाई में गिरा, चालक की मौत

Tue, 05 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)। Updated Tue, 05 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
accident in bhumak on died in bilaspur
दुर्घटना - फोटो : Demo Pic.

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर स्वारघाट से करीब 5 किलोमीटर दूर भुमक नामक स्थान पर मंगलवार सुबह डीजल से भरा टैंकर गिरने से चालक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ जब हरियाणा नंबर का डीजल से भरा टैंकर सड़क से लगभग 150 फीट गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटनाग्रस्त हुए टैंकर के अभी तक कोई भी दस्तावेज नहीं मिल सके है। इससे चालक के घर का सही पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में  मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टैंकर नंबर एचआर37सी,3685 अंबाला से मनाली की ओर जा रहा था। मंगलवार सुबह टैंकर चालक ने स्वारघाट के आबकारी एवं कराधान विभाग के बहुद्देशीय पड़ताल नाका पर टैक्स की अदायगी की।
विज्ञापन


इसके बाद बिलासपुर की ओर टैंकर लेकर रवाना हुआ। इस दौरान स्वारघाट से कुछ दूरी पर भुमक स्थान पर उतराई में चालक टैंकर से नियंत्रण खो बैठा और करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयंकर था कि टैंकर के परखचे उड़ गए और टैंकर टुकड़ों में बंट गया। टैंकर वाहन का आगे का हिस्सा अलग और पिछला हिस्सा अलग हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी टंकियों में डीजल भरा हुआ था। हादसे को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि टैंकर ने कई पलटे खाए होंगे, तब कहीं नीचे जाकर खाई में बनी हुई खड्ड में पत्थरों के सहारे रुका। दुखद बात यह रहा कि टैंकर चालक राम बहादुर को सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवानी पड़ी है। दुर्घटनाग्रस्त हुए टैंकर के पीछे एक अन्य टैंकर चला हुआ था।

उसने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस थाना स्वारघाट को दी। स्वारघाट पुलिस ने एसएचओ योगराज चंदेल की अगुवाई में पुलिस टीम के साथ घटनास्थल में पहुंचे और राहत और बचाव कार्य करते हुए चालक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर से निकाला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त हुए टैंकर के पीछे चले हुए अन्य टैंकर के चालक ने मृतक टैंकर चालक का नाम राम बहादुर बताया है ।


भुमक में दुर्घटनाग्रस्त हुए टैंकर से अभी तक कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। इस कारण टैंकर चालक के संबंध में पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। इसके साथ पीछे चल रहे टैंकर चालक के कारण इसके नाम का पता चला है।
बलदेव दत्त, डीएसपी नयना देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed