{"_id":"5b43a7f14f1c1b82698b51ba","slug":"91531160561-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर महिला की मौत,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर महिला की मौत,
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमरी। सिमरा मोड़-चमरपुरा रोड पर अनियंत्रित एक ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे दंपति अपने पुत्र समेत रोड पर गिरकर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ा निवासी तसलीम खान सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने पुत्र नाजिम को दवाई दिलाने के लिए बरेली जिले के कस्बा मीरगंज जा रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी साबिया बेगम (25) भी थी। वह नरखेड़ा गांव से सिमरा मोड़ जाने के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली पर पत्नी व पुत्र समेत बैठ गया। पुलिस के मुताबिक, वह तीनों ट्रैक्टर के मडगाट पर बैठे थे। चमरपुरा-सिमरा मोड़ रोड पर ग्राम लख्रीमपुर भीखा के पास मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिसके कारण तसलीम अपने पुत्र पत्नी समेत रोड पर गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर का पहिया साबिया के उपर से गुजर गया। हादसे में तीनों घायल हो गए। इस दौरान चालक उन्हें रोड पर ही छोड़कर ट्रैक्टर ट्राली समेत भाग गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को मिलक के अस्पताल भेज दिया, जहां साबिया की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि, अन्य घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। केमरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में कर लिया। केमरी थाना प्रभारी एस के वर्मा का कहना है कि घायलों की हालत में सुधार है। दोनों पक्षों का आपसी समझौता होने के कारण कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है। परिजन महिला के शव को बिना पोस्टमार्टम के ही अपने घर ले गए हैं।