{"_id":"5a0450824f1c1b70548bbe6f","slug":"91510232194-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक जमा न करवाने पर घुमारवीं थाना में मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदूक जमा न करवाने पर घुमारवीं थाना में मामला दर्ज
Updated Thu, 09 Nov 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
घुमारवीं पुलिस ने चुनावों को लेकर एक व्यक्ति पर धारा-144 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ने प्रशासन ने आदेशों के बावजूद थाना में लाइसेंस शुदा बंदूक को जमा नहीं कराया था। इसके चलते उस पर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
घुमारवीं पुलिस के अनुसार चुनाव आयोग और प्रशासन के आदेशों के बावजूद एक शख्स ने अपनी लाइसेंस शुदा बंदूक को थाने जमा नहीं करवाया है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शख्स के घर दबिश दी। जहां से पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद बंदूक मालिक के खिलाफ धारा 144 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि चुनावों को लेकर प्रशासन ने जिला के सभी लाइसेंस धारी बंदूक मालिकों से आह्वान किया था कि वे बंदूकें थानों और चौकियों में जमा करवा दें ताकि चुनावों को लेकर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। इसके बावजूद घुमारवीं के साथ लगने वाले एक गांव के ग्रामीण ने बंदूक जमा नहीं करवाई है।
विज्ञापन
जिसके चलते यह कार्रवाई हुई है। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि घुमारवीं में चुनावों को लेकर अपनी बंदूक को थाना में जमा न करवाने को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।