{"_id":"5c38c502bdec22736a767d9d","slug":"81547224322-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से बैटरी और टायर उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी से बैटरी और टायर उड़ा ले गए चोर
विज्ञापन
shimla police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव दधोल में चोर रात को कार से बैटरी और स्टैपनी टायर उड़ा ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जगरनाथ घर के पास रोज अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं और हर रोज की तरह वह अपनी कार को जब सुबह देखने के लिए आए तो उन्होंने देखा कि कार के ड्राइवर की साइड की पट्टी निकली हुई है और कार का बोनट खुला हुआ है। जब उन्होंने बोनट खोला तो देखा कार की बैटरी और स्टैपनी, पैन ड्राइव और एक टार्च कार में से चोर निकाल के ले गए हैं।
जगरनाथ शर्मा ने बताया कि उन्होंने जब कार को देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना भराड़ी थाने में की। उन्होंने मामला तो दर्ज तो नहीं करवाया लेकिन उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया ताकि भविष्य में ऐसी कोई भी घटना इलाके में किसी के साथ भी घटित ना हो।
विज्ञापन
थाना भराड़ी में शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और रात को गस्त और तेज कर दी जाएगी। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।
------------------