{"_id":"5b6472354f1c1b05468b5b08","slug":"81533309493-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो और ट्रक की टक्कर में एक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंपो और ट्रक की टक्कर में एक घायल
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जामली(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर करीब सुबह आठ बजे गंभर पुल के पास ट्रक और टैंपो की टक्कर में टैंपो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि हादसे के बाद एनएच पर घंटों जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात बहाल करवाया। वहीं जिला सोलन के तहत आने वाली रामशहर चौकी पुलिस ने मौके पर आ कर मामले की रपट दर्ज कर ली है। जाम लगने के कारण आम लोगों के साथ सैलानियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर गंभर पुल के पास उस वक्त हादसा हुआ जब एक टैंपो नंबर एचआर 37सी 0062 अंबाला से कुल्लू की ओर सरकारी अस्पताल की दवाइयों की सप्लाई लेकर जा रहा था। इसी दौरान गंभर पुल के पास सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में टैंपो ढाबे के बाहर खड़े ट्रक से टकरा गया।
हादसे में टैंपो चालक भाग सिंह गांव मीठापुर तहसील बराड़ा जिला अंबाला को गंभीर चोट आई है। वहीं हादसे के बाद चालक को अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जबकि टैंपो के मालिक को भी हादसे के बारे सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
इधर, थाना चौकी रामशहर जिला बिलासपुर के एएसआई ज्ञान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर आकर रपट दर्ज कर ली। उन्होंने बताया कि ट्रक और टैंपो चालक ने आपस में समझौता कर लिया है जिस कारण इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हो सका।
---------------