{"_id":"5b5740654f1c1bbd298b5c4d","slug":"81532444773-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आगमन को लेकर भाजपाइयों ने कसी कमर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम के आगमन को लेकर भाजपाइयों ने कसी कमर
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के पदाधिकारियों की एक बैठक मंगलवार को परिधि गृह बिलासपुर में जिलाध्यक्ष राकेश गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, सदर विधायक सुभाष ठाकुर व घुमारवीं निर्वाचन क्षेत्र के विधायक राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को प्रात: 10 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बिलासपुर आगमन कार्यक्रम के बारे में पदाधिकारियों से चर्चा हुई।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री व वनमंत्री कारगिल विजय दिवस पर
बिलासपुर के चंगर स्थित शहीद स्मारक के निर्माण कार्य का विधिवत रूप से पूजन करेंगे व बिलासपुर में विभिन्न कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत नगर परिषद के प्रांगण डियारा सेक्टर में जनसभा को संबोधित करेंगे। एक ईंट शहीद के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद स्मारक का निर्माण जन सहयोग से बिलासपुर में किया जा रहा है। यह उत्तर भारत का पहला अत्याधुनिक शहीदी स्मारक होगा।
इस शहीदी स्मारक में खास बात यह होगा कि कारगिल व छत्तीसगढ़ के सुकुमा की मिट्टी भी प्रयोग में लाई जाएगी और वहीं बाघा बार्डर से ईंटों का ट्रक लाया जाएगा। निर्माण कार्य के शुभारंभ पर श्री शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी जी से ज्योति लाई जाएगी तथा तीर्थस्थल मार्कंडेय से पवित्र जल लाया जाएगा। इस शहीदी स्मारक का निर्माण कार्य किसी सरकारी धन से नहीं होगा बल्कि जनसहयोग से किया जाएगा। इस शहीदी स्मारक में 400 लोगों की बैठने की क्षमता होगी। साथ ही लाइट एंड साउंड से शहीदों की गाथाएं गाई व सुनाई जाएंगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर दौलत राम ठाकुर, नवीन शर्मा, शशि शर्मा, मनजीत कौर, ध्यान सिंह ठाकुर, राम
कुमार शर्मा, भीम चंदेल, स्वदेश ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, प्रोमिला चंदेल, हंस राज, सोनल शर्मा, कृष्ण लाल चंदेल, कुलदीप ठाकुर, कैप्टन चौधरी राम, सुभाष मिन्हास, संतराम कौंडल, सतदेव शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।