फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मंडी-मानवा के पास नेपाली से पकड़ी 770 ग्राम चरस

मंडी-मानवा के पास नेपाली से पकड़ी 770 ग्राम चरस

Wed, 07 Mar 2018 09:58 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
मंडी-मानवा के पास नेपाली से पकड़ी 770 ग्राम चरस
charas
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
मंडी-मानवा के पास स्पेशल टास्क फोर्स और सदर थाना बिलासपुर की टीम ने एक नेपाली को चरस की खेप के साथ पकड़ा है। नेपाली मूल का व्यक्ति चरस को सफेद थैली में भरकर पैदल ही बिलासपुर की ओर आ रहा था, जिसे टीम ने मंडी-मानवा के पास पकड़ लिया। आरोपी के पास से 770 ग्राम चरस पकड़ी गई है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस साल की बिलासपुर मेें यह चरस की सबसे बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी है।

जानकारी के मुताबिक स्पेशल टास्क फोर्स के हेड कांस्टेबल संजीव पुंडीर, आरक्षी चंचल सिंह, एचएचसी केवल किशोर, बाबूराम और थाना सदर के एएसआई रोशन लाल तथा मुख्य आरक्षी सुभाष संयुक्त रूप से मंडी-मानवा, नौणी की तरफ गश्त पर थे। जैसे ही वह मंडी-मानवा से दो मोड़ आगे पहुंचे तो उन्हें वहां पर एक नेपाली मूल का शख्स पैदल आता हुआ दिखाई दिया। उसने हाथ में सफेद रंग का थैला उठाया हुआ था। पुलिस के वाहन को देखकर नेपाली घबरा गया। वह इधर-उधर भागने लगा। पुलिस जवानों ने उसे वहां से भागने नहीं दिया ओर उसे पकड़ लिया। जब उसके सफेद रंग के थैले की तलाश की गई तो उसके अंदर चरस मिली। चरस को गोल और छोटे-छोटे आकार में भरा हुआ था। जबकि, पुलिस ने दो गवाहों को सामने रखकर चरस दिखाई। टीम ने जब चरस का वजन तराजू पर किया तो वह 770 ग्राम निकली। पुलिस ने उसी समय आरोपी खड़ग बहादुर पुत्र कर्ण बहादुर गांव सुरकेत डाकघर विरेंद्र नगर, जिला सुरकेत नेपाल को गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना एएसआई ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट मेें पेश किया जाएगा। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 770 ग्राम चरस के साथ नेपाली मूल के शख्स को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed