{"_id":"5aa40cc04f1c1ba8768b4c9e","slug":"71520700608-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से खैर की अवैध लकड़ी बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से खैर की अवैध लकड़ी बरामद, दो गिरफ्तार
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। पुलिस और वन विभाग की टीम ने एक घर से करीब पौने चार लाख रुपये की अवैध खैर की लकड़ी बरामद की है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान घर से 336 खैर के मोछे बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने जा रही है। इसकी पुष्टि डीएसपी श्रीनयनादेवी अनिल शर्मा ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीनयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गांव खेड़ी में वन विभाग और थाना कोट पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपियों ने घर में अवैध खैर की लकड़ी छिपाकर रखी है। डीएसपी श्रीनयनादेवी अनिल शर्मा, थाना प्रभारी कोट योगराज चंदेल और वन रेंज अधिकारी शंकर की टीम ने रात को खेड़ी गांव में एक घर में छापेमारी की। इस दौरान लाखों रुपये की खैर की लकड़ी बरामद हुई। आरोपी लकड़ी को मौका देखकर रात के अंधेरे वहां से निकालने की फिराक में थे। लेकिन, पुलिस ने इससे पहले ही कार्रवाई कर लकड़ी को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने पंजाब सिंह पुत्र सुरजीत सिंह और नंद लाल निवासी खेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की सूचना मिलते ही जिला वन अधिकारी बिलासपुर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 32, 33 व भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि छानबीन जारी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उधर, डीएसपी श्रीनयनादेवी अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।