फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्वारघाट में चोरों ने चुराए 80 हजार के मोबाइल

स्वारघाट में चोरों ने चुराए 80 हजार के मोबाइल

Mon, 28 Aug 2017 12:00 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
स्वारघाट में चोरों ने चुराए 80 हजार के मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
शनिवार देर रात चोरों ने स्वारघाट बीच बाजार में स्थित मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी इस बात की है कि चोरों ने पुलिस थाने से महत 200 मीटर दूरी पर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकान से करीब 80 हजार कीमत के मोबाइल चुराकर ले गए हैं। नालागढ़ रोड़ पर हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक चोरों के बारे में कोई पुख्ता सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार स्वारघाट में पुलिस थाना स्वारघाट से मात्र 200 मीटर दूर नालागढ़ रोड पर शशि कुमार मोबाइल की दुकान चलाता है। रोजाना की तरह वह शनिवार रात को दुकान बंद कर घर चला गया। रविवार सुबह जब शशि कुमार दुकान खोलने लगा तो उसने ताला टूटा पाया। इससे उसे दुकान में चोरी होने का शक हुआ, जब उसने दुकान का शटर खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब उसने दुकान में भीतर जांच कर जांच पड़ताल की तो पता चला कि चार करीब 80 हजार रुपये के 12 मोबाइल चुराकर ले गए हैं। इसका जानकारी उन्होंने फौरन स्वारघाट थाना में दी। घटना का पता चलते ही पुलिस की टीम ने फौरन मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मगर बाजार के बीचोबीच और थाने से महज 200 मीटर दूरी पर हुई इस वारदात से क्षेत्र के लोगों में खलबली मच गई है। पुलिस थाना स्वारघाट के थाना प्रभारी राजेश पराशर अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच कर दुकान में हर पहलू से जांच की। गौरतलब हो कि स्वारघाट क्षेत्र में चोरी की यह पहली वारदात नहीं है। पहले भी यहां चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। मगर मात्र दो चोरियों की घटनाओं में पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई है। शेष चोरी की वारदातों आज भी अनसुलझी ही हैं। थाना प्रभारी पुलिस थाना स्वारघाट राजेश पराशर से बताया कि स्वारघाट बाजार में मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से छानबीन कर रही है और शीघ्र ही चोरी की वारदात का अंजाम देने वाला शख्स पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed