{"_id":"5ac656a74f1c1b051d8b4c09","slug":"61522947751-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट में दो दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वारघाट में दो दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)।
स्वारघाट के लोअर बाजार में बुधवार रात करीब तीन बजे दो दुकानों में अचानक आग लग गई। अग्निकांड में करीब 43 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। श्री नयना देवी से आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गई थी लेकिन जब तक गाड़ियां पहुुंची तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। प्रशासन ने दोनों प्रभावितों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार स्वारघाट के लोअर बाजार में बुधवार रात साढ़े तीन बजे एक ज्वेलर्ज और एक क्लीनिक में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि रात के समय पुलिस और होमगार्ड के जवान ड्यूटी के दौरान गश्त कर रहे थे। उन्होंने देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा है। पुलिस के जवान तुरंत हरकत में आए और सूचना पुलिस थाना स्वारघाट को दी। उन्होंने दुकानों के बाहर खड़े दो मोटर साइकिल को वहां से हटाया। स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी सूचित किया। इसके बाद घटना स्थल पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। स्थानीय समाजसेवक तिलक राज ठाकुर ने अपने पास रखे हुए 12 हाइड्रेंट सिलिंडरों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया। नयनादेवी फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी। दमकल गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही दोनों दुकानें राख हो चुकी थी।
आरजेएस ज्वेलर्ज के मालिक गुरविंदर सिंह ने बताया कि दुकान जलने से करीब 40 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं वर्मा क्लीनिक के मालिक हरीश वर्मा ने बताया कि तीन लाख के करीब नुकसान हुआ है। व्यापार मंडल स्वारघाट के प्रधान महेंद्र सिंह राणा ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावितों को मुआवजा दिया जाए। नायब तहसीलदार दौलत ठाकुर ने घटनास्थल का दौरा किया है। स्वारघाट थाना प्रभारी राजेश पराशर ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।